
दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद आप के राज्यसभा सांसद संजय अब हर शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को आप पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेल से देश की रक्षा के लिए सांसद संजय सिंह ने एकजुट रहने का संदेश दिया है.
आप नेता ने कहा कि संभव हो तो हर जाति धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता का माल्यार्पण कर उपवास करें। यह मनोबल को बढ़ाएगा और संकल्प को मजबूती देगा। लोकतंत्र बचने के लिए फिर से जेपी जैसा आंदोलन करना आवश्यक हो गया है. महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से पूरा देश त्रस्त है. अब इसके लिए सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा।
इसकी शक्ति हमें भारत माता के आशीर्वाद से मिलेगी। यूपी में हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता उपवास करेंगे।









