
दिल्ली- निलंबित आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के साथ उन्होंने खुद को जंजीरों में जकड़ रखा था. इस दौरान उन्होंने कहा कि ” ये जंजीरों में जकड़ा हुआ सांसद नहीं है” बल्कि भाजपा की तानाशाही सरकार द्वारा जकड़े गए “लोकतंत्र” की तस्वीर है.

क्या था मामला ?
आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को दिल्ली सर्विस बिल पर बहस के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निलंबित कर दिया था.
बता दें कि उस समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे.
इसी बीच सांसद रिंकू ने लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट जाकर की कॉपी को फांड कर फेंक दिया. पहले सांसद सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया करते थे. लेकिन अब वो आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही पार्टी के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं.









