जीएसटी को PMLA एक्ट में लाने का आप ने किया विरोध, कहा – डूब जाएगी देश की अर्थव्यवस्था

केंद्र सरकार द्वार GST को PMLA ( Prevention of Money laundering Act ) के अंतर्गत लाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. आप ने GST को PMLA में लाने का विरोध किया है. इसको लेकर आप का कहना है की केंद्र सरकार के इस फैसले से देश की इकॉनमी डूब जाएगी.

Delhi : केंद्र सरकार द्वार GST को PMLA ( Prevention of Money laundering Act ) के अंतर्गत लाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. आप ने GST को PMLA में लाने का विरोध किया है. इसको लेकर आप का कहना है की केंद्र सरकार के इस फैसले से देश की इकॉनमी डूब जाएगी.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 7 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी करके कहा है की अब GST भी अब PMLA एक्ट में आएगा। जिसका मतलब 1करोड़ 38 लाख GST देने वाले व्यापारी ED के शिकंजे में आ जाएंगे। ED किसी भी बड़े-छोटे दुकानदार पर लगा सकती है PMLA और उसे Bail भी नहीं मिलेगी.

उन्होंने कहा की इससे व्यापारी व्यपार नहीं कर पाएगा और देश की अर्थव्यवस्था डूब जाएगी। इस मुद्दे को हम GST कॉउंसिल में उठाएंगे। आतिशी ने आगे कहा कि GST को ED के साथ जोड़ने से कानून का पालन करने वाले करदाताओं की मुसीबतें भी बढ़ सकती है. उन्होंने कहा की वित्त मंत्री की अध्यक्षता में 50 वी GST परिषद में भाग लेने वाले कई अन्य राज्य के मंत्रियों ने भी देश के मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत GST को शामिल करने पर चिंता जताई है.

Related Articles

Back to top button