AAP पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ चलाएगी अभियान, सांसद संजय सिंह बोले- हर मोर्चे पर सरकार फेल

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में आप सांसद संजय सिंह पहुंचे। आप सांसद संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र बांटे।

लखनऊ. आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में आप सांसद संजय सिंह पहुंचे। आप सांसद संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र बांटे। संजय सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा आप पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में आप यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप सांसद संजय सिंह ने भारत समाचार से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा हर मोर्चे पर सरकार फेल हुई है, महंगाई कम नहीं हुई, पक्का मकान नहीं मिला, 15 लाख रुपए खाते में नहीं आया।

वहीं इंडिया गठबंधन पर संजय सिंह ने कहा इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया हमारा नारा है। संजय सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस्ती में दंपति ने आत्महत्या कर ली, सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या की जाती है, बरेली में भाई-बहन पर एसिड अटैक हुआ।

Related Articles

Back to top button