
नई दिल्ली. मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही क्रूर घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने देश के कई राज्यों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिपुर मामले पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाया है। बता दें कि मणिपुर की हालत लेकर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था।

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिपुर मामले पर चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था, प्रधानमंत्री विदेशी देशों का दौरा कर रहे थे। मुझे गुस्सा है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में तीन महीने लग गए। हम ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने देंगे।

आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर विपक्ष अपने रुख पर एकजुट है। सभी विपक्षी नेता और सांसद इस लड़ाई में एकजुट हैं और वे वहां (संसद परिसर में) गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भले ही उन्होंने संसद के अंदर संजय सिंह को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे बाहर की सच्चाई को चुप नहीं करा सकते।










