
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का मतगणना जारी है। रुझानों में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन को 43 सीट मिले हैं। इसको लेकर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। सपा कार्यलय पर जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता आरधना मिश्रा मोना ने इसे शुभ संकेत बताया।
आरधना मिश्रा मोना ने कहा, बहुत शुभ संकेत है इंडिया गठबंधन एलाइंस के लिए कार्यक्रताओ की कड़ी मेहनत से अब तक ये नतीजे आए है। भाजपा को इस देश की जनता ने नकार दिया है जो 400 पार के नारे लगाते थे, वो आज 240 पर रुक गए है। ये नरेंद्र मोदी जी की नैतिक हार है जब भाजपा आंकड़ों को नही पा पाएगी तब अपने गठबंधन के साथियो के साथ घुटने के बाल समझौता करने के लिए मजबूर होगी। जनता ने भाजपा को नकार दिया है।









