प्रदेश में हर साल हो रहे हैं लगभग 56 लाख प्रसव, सीएमओ ब्लॉक व शहरी स्तर पर तैयार करें खाका

बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले छूटे बच्चों को खोजने के लिए सर्वे कराया जायेगा। उसके बाद टीकाकरण का खाका तैयार कर अभियान चलेगा।

बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले छूटे बच्चों को खोजने के लिए सर्वे कराया जायेगा। उसके बाद टीकाकरण का खाका तैयार कर अभियान चलेगा। ताकि छूटे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सभी टीके लगाये जा सके। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को सभी जिलों के सीएमओ को अभियान के बावत निर्देशित किया है।

प्रदेश में हर साल करीब 56 लाख प्रसव हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को टीडी के मुफ्त टीके लगाये जाते हैं। कोरोनाकाल में टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। लिहाजा टीकाकरण अभियान को रफ्तार दी जायेगी। इसके लिए प्रदेश भर के सीएमओ आशा व एएनएम की मदद से टीकाकरण से छूटे बच्चे-गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगे।

ब्लॉक स्तर पर तैयार करें खाका
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बताते हैं कि सीएमओ ब्लॉक व शहरी स्तर पर टीकाकरण अभियान का खाका तैयार करें। जनवरी से अभियान चलायें। जेई के लिए मोबाइल एप ई-कवच ऐप पर टीकाकरण योग्य बच्चों की सूची बनाये। नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का जेई टीकाकरण करें। पीसीवी वैक्सीन का टीका चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में चलाया जाए। इसके अलावा विटमिन ए की खुराक पिलाई जाये।

Related Articles

Back to top button