
बाराबंकी : देश में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है.वहीं सब्जियों के बढ़े दाम पर बीजेपी के विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा का बड़ा अजीबो गरीब बयान सामने आया है. विधायक का कहना है कि ” जो लोग कह रहे सब्जियों के दाम बढ़े हैँ वह हैँ किसान विरोधी..”
सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की थालियों से हरी सब्जियां धीरे-धीरे हो रही गायब, सब्जियां खरीदने में महंगाई की मार से लोगों का पसीना छूट रहा है.वहीं कुर्सी विधानसभा से विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा का कहना है की ” जो कहते है सब्जियों के दाम बढ़े हैं वह किसान विरोधी हैं.
उन्होंने आगे कहा की सब्जियों के दाम बढ़ने से किसानों को लाभकारी मूल्य मिल रहे हैं. इसमें किसानों को खुश होना चाहिए. जो लोग कह रहे हैं सब्जियों के दाम बढ़े हैं वह लोग किसान विरोधी हैं. विधायक ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है यहां 67 परसेंट लोग किसानी करते हैं. वह खुश है जो लोग कह रहे हैं सब्जियों के दाम बढ़े हैं वह राजनीतिक विरोधी हैं उनका यह कहना काम है.









