गाजियाबाद में एसिड अटैक से मचा हड़कंप, ई रिक्शा से घर जा रही महिला पर हमला…

पूरा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी का है। यहां, की निवासी महिला सुमन के पति अखिलेश की भी विवाद के चलते जला कर हत्या कर दी गई थी।

गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटेल नगर में गैस ऐजेंसी के पास बाइक सवारों ने घर जा रही महिला पर एसिड अटैक करके सनसनी फैला दी है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए।

दरअसल, बीते शनिवार यानी 16 मार्च के दोपहर को हुई इस घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूरा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी का है। यहां, की निवासी महिला सुमन के पति अखिलेश की भी विवाद के चलते जला कर हत्या कर दी गई थी। अब महिला पर हमला करके अपराधियों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल घायल अवस्था में महिला को नंदग्राम कट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बता दें, महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर विजय नाम के एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button