G -20 से पहले वाराणसी नगर निगम की कार्रवाई, तीन संस्थाओं पर दर्ज करवाया मुकदमा

23 अगस्त से वाराणसी जनपद में G -20 सम्मेलन के तहत होने वाली बैठक को लेकर तैयारियों जोरो पर है। शहर को सजाने का कार्य विभाग के...

वाराणसी। 23 अगस्त से वाराणसी जनपद में G -20 सम्मेलन के तहत होने वाली बैठक को लेकर तैयारियों जोरो पर है। शहर को सजाने का कार्य विभाग के द्वारा तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम वाराणसी (Nagar Nigam Varanasi) शहर को गंदा करने वालो के खिलाफ सख्त हो गया है। वाराणसी की दीवारों पर पोस्टर लगाकर गंदगी करने वालो के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई किया है। नगर निगम ने अवैध पोस्टर (Postar ) लगवाने वाले तीन संस्थाओं के खिलाफ थाने (Police Station) में मुकदमा दर्ज करवाया है। संस्थाओं पर मुकदमा दर्ज होने से शहर की दीवारों पर पोस्टर लगाकर गंदगी करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों में हड़कंप मचा है।

डीएम और नगर आयुक्त के भ्रमण के दौरान संस्थाओं को किया गया था चिन्हित

नगर निगम के अधिकारियों ने बतया कि G-20 की बैठक से पहले सभी को हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी संस्थाएं है जो लगातार नगर निगम के निर्देश की अनदेखी कर रही है। ऐसे में जी -20 की होने वाली बैठक को लेकर सारनाथ क्षेत्र में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के द्वारा बैठक की तैयारियों को लेकर भ्रमण के दौरान पाया गया, कि कुछ संस्थाओं ने सरकारी दीवारों पार पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को खराब करने की कोशिश की है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र से सभी पोस्टर को हटवा कर उक्त संस्थाओं पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने लक्ष्य एकेडमी, आर्यन एकेडमी और डीडीबी ट्यूटोरियल के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

नगर निगम ने सैकड़ो संस्थाओं और प्रतिष्ठानों को किया चिन्हित

G -20 की बैठक के दौरान जिलाधिकारी के निर्देश के पश्चात नगर निगम ने शहर में सैकड़ों संस्थानों और प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया है। जो शहर की सुंदरता को अवैध पोस्टर, होर्डिंग व बैनर से बिगाड़ रहे है। नगर निगम ने ऐसे लोगो को चिन्हित किया है और उन पर कार्रवाई किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया है, कि शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वाले लोगो के खिलाफ केवल चालान ही नही बल्कि कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। वही तीन संस्थानों पर।मुकदमा होने के बाद अवैध पोस्टर ,बैनर लगवाने वाले संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button