
मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड एक्टर 50 की उम्र में चौथी बार पिता बन गए है. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 20 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी दी यानी की अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया.
जिसका ऐलान एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए किया. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए एक प्यार भरा पोस्ट किया.
अर्जुन रामपाल के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें विश कर रहे है. और अपनी खुशी जाहिर कर रहे है.
अर्जुन ने फोटो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा कि हैलो वर्ल्ड… मेरे परिवार में खूबसूरत बेबी बॉय का जन्म हुआ है. मां और बेटा दोनों ठीक है. डॉक्टरों और नर्सों की टीम का धन्यवाद. हम बेहद खुश है. आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.









