कंगना रनौत की फिल्म ‘ Emergency ‘ से एक्टर श्रेयस तलपड़े का लुक आया सामने, इस महान हस्ती का निभायेंगे किरदार….

Actor Shreyas Talpade's look from Kangana Ranaut's film 'Emergency' came in front, will play the character of this great personality.

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘ Emergency ‘ इस समय काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म से कंगना का लुक सामने आया था. फिल्म में वो भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। कंगना के फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. फैंस इस फिल्म के स्टार कास्ट की लिस्ट जानने के लिए काफी एक्ससिटेड है.

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े का नया लुक सामने आया है. फिल्म में वो पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे.उनके फैंस इस फिल्म में उनका किरदार देखने के लिए काफी एक्साइटेड है.श्रेयस ने अपने सोशल मीडिया पर अपना ये लुक शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने बाजपाई की कविता कैप्शन में लिखी. इसके पहले श्रेयस ने साउथ की फिल्म ‘ पुष्पा ‘ में अल्लू अर्जुन की आवाज़ हिंदी में डब करके लोगो का दिल जीत लिया था.

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी हर शख्स करता है. अभिनेता अनुपम खेर भी मणिकर्णिका प्रोडक्शन की फिल्म ‘ Emergency ‘ में नजर आएंगे. इस फिल्म में जेपी (जयप्रकाश) नारायण की भूमिका में नज़र आएंगे. लोगो को अनुपम का यह लुक काफी पसंद आ रहा है.
इसके पहले अनुपम खेर ने विवेक अगिनहोत्री की फिल्म ‘The Kashmir Files’ में कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाई थी, जिसमे लोगो को उनका किरदार काफी सराहनीय लगा.

Related Articles

Back to top button