
अहमदाबाद- अदाणी सीमेंट ने अपने सहयोगी M/s PSP Infra के साथ मिलकर उमिया धाम, अहमदाबाद में धार्मिक संरचना के लिए विश्व का सबसे बड़ा राफ्ट फाउंडेशन तैयार कर इतिहास रच दिया। इस अनूठी उपलब्धि में 24,100 क्यूबिक मीटर ECOMaxX लो-कार्बन कंक्रीट, 3,600 टन सीमेंट और 600 से अधिक कुशल श्रमिकों का योगदान रहा। यह काम 26 आरएमएक्स प्लांट और 285+ ट्रांज़िट मिक्सर्स की मदद से लगातार 54 घंटे में पूरा किया गया।
राफ्ट फाउंडेशन की लंबाई 450 फीट, चौड़ाई 400 फीट और मोटाई 8 फीट है, जो 1,551 धर्म स्तंभों के लिए आधार प्रदान करेगा। यह फाउंडेशन आगामी 504 फीट ऊँची जगत जननी मां उमिया मंदिर के लिए बनाया गया है, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक परिसर का केंद्र माना जा रहा है।

अदाणी सीमेंट के सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, “उमिया धाम सिर्फ विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह गुणवत्ता, गति और सामाजिक उद्देश्य का प्रतीक है। हमारी ECOMaxX लो-कार्बन कंक्रीट ने कार्बन उत्सर्जन को 60% तक कम किया है, जो हमारे स्थायी निर्माण के प्रयासों को दर्शाता है।”
विष्व उमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.पी. पटेल ने कहा, “जगत जननी मां उमिया मंदिर का यह विश्व रिकॉर्ड फाउंडेशन भारत की सांस्कृतिक और इंजीनियरिंग विरासत का गर्व है। अदानी सीमेंट के अनुभव ने इसे संभव बनाया।”
इस परियोजना में 66% सप्लीमेंट्री सीमेंट सामग्री (SCM) का उपयोग किया गया और Coolcrete तकनीक से तापमान नियंत्रण सुनिश्चित किया गया। थर्मोकपल्स के माध्यम से तापमान और संरचना की मजबूती का रीयल-टाइम निगरानी भी की जा रही है।
अदाणी सीमेंट ने पहले विश्व वन टावर और चेनाब रेलवे ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित परियोजनाओं में योगदान दिया है और अब धार्मिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदर्शित की है। यह उपलब्धि कंपनी की स्थायी विकास और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।









