
मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत, अदाणी फाउंडेशन ने मिर्जापुर जिले के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए ₹238.17 लाख का निवेश किया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ समुदायों के लिए आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

इस पहल के अंतर्गत, मडिहान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा उपकरणों और साजोसामानों का उद्घाटन किया गया, जिसमें मडिहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम शंकर सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर सीएचसी मडिहान के प्रभारी (एमओआईसी) राधेश्याम वर्मा और मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। अदाणी फाउंडेशन की उषा मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

विधायक राम शंकर सिंह पटेल ने उद्घाटन के दौरान कहा कि सीएचसी मडिहान में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों जैसे सोनभद्र और मिर्जापुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और खर्च बचने के साथ-साथ गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।


इस पहल के तहत किए गए सुधारों में स्वास्थ्य सुविधाओं का नवीनीकरण, डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना, उन्नत निदान उपकरण, 8 किलोवाट सौर पैनल, मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां, स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर और स्वच्छता किटों का वितरण शामिल है।


इस पहल से मिर्जापुर जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।









