Adani Green Energy बनी दुनिया की पहली Water Positive Renewable Energy कंपनी

AGEL की पूरी ऑपरेशनल पोर्टफोलियो जल-सकारात्मक, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त और ज़ीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल है जो इसे भारत की अग्रणी हरित ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थापित करता है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने स्थिरता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी दुनिया की पहली ऐसी रिन्यूएबल एनर्जी IPP (इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर) बन गई है, जिसकी 14 गीगावाट से अधिक की ऑपरेशनल क्षमता अब जल-सकारात्मक (Water Positive) घोषित हो चुकी है।

यह उपलब्धि AGEL ने अपने तय समय से एक साल पहले हासिल की है। इंटरटेक, एक वैश्विक प्रमाणन संस्था ने 103 ऑपरेशनल साइट्स और 85 जल-संरक्षण स्थलों के व्यापक ऑडिट के बाद AGEL को जल-सकारात्मक घोषित किया।

कंपनी की यह सफलता इसलिए भी अहम है क्योंकि इसकी अधिकांश सोलर और विंड परियोजनाएं गुजरात के खवड़ा और थार के रेगिस्तानी क्षेत्रों जैसे जल-संकट वाले इलाकों में स्थित हैं। इन मुश्किल भौगोलिक स्थितियों में AGEL ने न सिर्फ हरियाली फैलाई बल्कि जल-संरक्षण का भी कीर्तिमान रचा।

AGEL की जल बचत की मात्रा 467 ओलंपिक स्वीमिंग पूलों के बराबर है, जो लक्षद्वीप के आधे साल के जल उपयोग से भी अधिक है। कंपनी के प्रयासों से अब तक 85 पुनर्जीवित तालाबों से 1,23,000 से अधिक लोगों को लाभ हुआ है।

इसके अलावा, 54% से अधिक सोलर प्लांट्स में वॉटरलेस रोबोटिक क्लीनिंग तकनीक अपनाई गई है, जिससे हर साल करीब 546 मिलियन लीटर पानी की बचत हो रही है।

AGEL की ESG यात्रा 200 MW क्षमता को जल-सकारात्मक बनाने के लक्ष्य से शुरू हुई थी, जो FY23 में ही पूरी हो गई। इसके बाद कंपनी ने FY26 तक पूरे पोर्टफोलियो को जल-सकारात्मक बनाने का लक्ष्य तय किया, जिसे अब पहले ही हासिल कर लिया गया है।

AGEL के प्रवक्ता ने कहा, “हम सिर्फ ग्रीन एनर्जी नहीं बनाते, हम उसे सबसे ग्रीन तरीके से बनाते हैं।” जल संकट से जूझते भारत में यह सफलता सिर्फ एक कॉर्पोरेट उपलब्धि नहीं बल्कि स्थिरता की एक क्रांति है।

आज AGEL की पूरी ऑपरेशनल पोर्टफोलियो जल-सकारात्मक, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त और ज़ीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल है जो इसे भारत की अग्रणी हरित ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थापित करता है।

Related Articles

Back to top button