अदाणी पावर को MSEDCL से 1,600 MW सप्लाई के लिए 25 साल का समझौता, बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता…

यह LoA अदाणी पावर के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, क्योंकि यह कंपनी की कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस का हिस्सा था, जहां कंपनी ने सबसे कम टैरिफ के साथ अपनी बोली लगाई थी। इस टाई-अप के तहत, APL को Rs. 5.30/kWh के कंबाइंड टैरिफ पर बिजली सप्लाई करनी होगी। प्रस्तावित 25 साल का पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) 2030-31 से शुरू होगा।

अहमदाबाद: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर थर्मल पावर कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (APL) को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से अपने अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स (USCTPP) में से एक से 1,600 MW बिजली सप्लाई करने के लिए लेटर ऑफ़ अवार्ड (LoA) मिला है।

बता दें, यह LoA अदाणी पावर के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, क्योंकि यह कंपनी की कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस का हिस्सा था, जहां कंपनी ने सबसे कम टैरिफ के साथ अपनी बोली लगाई थी। इस टाई-अप के तहत, APL को Rs. 5.30/kWh के कंबाइंड टैरिफ पर बिजली सप्लाई करनी होगी। प्रस्तावित 25 साल का पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) 2030-31 से शुरू होगा।

अदाणी पावर लिमिटेड के CEO, एस.बी. ख्यालिया ने इस सफलता पर कहा, “भारत की बढ़ती पावर डिमांड को पूरा करने के लिए लॉन्ग-टर्म और भरोसेमंद पावर सप्लाई जरूरी है। MSEDCL से मिले LoA ने अडानी पावर की कॉस्ट स्ट्रक्चर की कॉम्पिटिटिवनेस और हमारे भरोसेमंद बेसलोड पावर की सप्लाई क्षमता को साबित किया है।”

इसके साथ ही, अदाणी पावर ने अपनी 23.8 GW की अंडर-इम्प्लीमेंटेशन पाइपलाइन से 13.3 GW के लॉन्ग-टर्म PSA के लिए टाई-अप कर लिया है। कंपनी की मौजूदा ऑपरेटिंग कैपेसिटी 18.15 GW है, जिसमें से 95% मीडियम-से-लॉन्ग-टर्म PSA के तहत टाई-अप है, जिससे उसे वॉल्यूम और रेवेन्यू की स्थिरता मिलती है।

अदाणी पावर का यह कदम देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, और इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

बता दें, अदाणी पावर ने 2031-32 तक अपनी क्षमता को बढ़ाकर 41.87 GW करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। ये प्रोजेक्ट्स आर्थिक विकास, शहरीकरण और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के अनुरूप होंगे।

अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा है, और भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है। इसके पास विभिन्न राज्यों में कुल 18,110 MW की थर्मल पावर कैपेसिटी है।

Related Articles

Back to top button