Adani Power ने बिहार सरकार के साथ 2,400 MW बिजली आपूर्ति का PSA किया साइन

कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु के बारह पावर प्लांट्स में फैली हुई है। इसके अलावा गुजरात में 40 MW सोलर पावर प्लांट भी है।

अहमदाबाद, 13 सितंबर 2025: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के थर्मल पावर निर्माता अदाणी पॉवर Ltd. (APL) ने बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल के पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भलगपुर जिले के पिरपैंती में स्थापित होने वाले ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से 2,400 MW बिजली आपूर्ति की जाएगी।

परियोजना और निवेश

इस परियोजना के लिए अगस्त में BSPGCL ने APL को LoA जारी किया था, जो North Bihar Power Distribution Company Ltd. (NBPDCL) और South Bihar Power Distribution Company Ltd. (SBPDCL) की ओर से था। Adani Power ने सबसे कम दर Rs 6.075 प्रति KWh प्रस्तावित कर यह प्रोजेक्ट जीता। कंपनी इस नए प्लांट (800 MW X 3) और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग $3 बिलियन का निवेश करेगी। परियोजना DBFOO (Design, Build, Finance, Own, Operate) मॉडल के तहत तैयार की जाएगी।

कोयला लिंकज और रोजगार

इस पावर प्लांट के लिए कोयला भारत सरकार की SHAKTI नीति के तहत आवंटित किया गया है। निर्माण चरण में परियोजना से लगभग 10,000 – 12,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और संचालन में लगभग 3,000 लोग रोजगार पाएंगे।

कंपनी का लक्ष्य है कि यह प्लांट 60 महीनों में पूरी तरह चालू हो जाए।

अदाणी पॉवर के बारे में जानिए

अदाणी पॉवर Limited भारत का सबसे बड़ा निजी थर्मल पावर उत्पादक है। कंपनी की 18,110 MW की थर्मल पावर क्षमता गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु के बारह पावर प्लांट्स में फैली हुई है। इसके अलावा गुजरात में 40 MW सोलर पावर प्लांट भी है।

अदाणी पॉवर तकनीक और नवाचार का उपयोग करके भारत को पावर-सर्वप्लस राष्ट्र बनाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण व किफायती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button