प्रयागराज हत्याकाण्ड पर बोले एडीजी एलओ- पत्नी,बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की आशंका, एडीजी प्रयागराज की निगरानी जांच के आदेश…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गयी। कौशाम्बी के मूल निवासी परिवार की प्रयागराज में हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। मारे गए लोगों में 42 साल के राहुल,38 साल की प्रीति और 3 बेटियों को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस मामले में एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान। उन्होंने कहा एडीजी प्रयागराज की निगरानी में मामले की जांच के आदेश दिए गए जल्दी ही इस घटना का खुलासा हो जायेगा।

प्रयागराज की घटना पर बयान देते हुए एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कहा हो सकता है पूरी घटना किसी और ने कि हो लेकिन जो मौके पर सीनियर अधिकारी गए है। वो प्राइमरी इसे सुसाइड से देख रहे है लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेगे। चार लोगो की हत्या की गई है चारो की धारदार हथियार से हत्या कि गई। मुखिया राहुल का शव लटका हुआ पाया गया है। ससुराल पक्ष से विवाद सामने आया है। जमीनी विवाद से परेशान था परिवार। मामले की जांच में एसटीएफ को भी लगाया गया है। जो लोग इसमें आरोपी है उन्हें छोड़ नहीं जाएगा।

बता दें कि कौशाम्बी के मूल निवासी परिवार की प्रयागराज में हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। मारे गए लोगों में 42 साल के राहुल,38 साल की प्रीति और 3 बेटियों को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। तीनों बेटियों की उम्र 12, 7 और 5 साल थी। मौके पर पुलिस के अला अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जाँच पड़ताल में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button