
डेस्क : साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार इस गैंगस्टर ड्रामा को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, लेकिन कमाई के मामले में इसका सफर मजबूत बना हुआ है।अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डिजिटल राइट्स से जुड़ी डील की रकम और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है।
₹235 करोड़ में बिके ‘टॉक्सिक’ के OTT राइट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ के सभी भाषाओं के डिजिटल राइट्स करीब ₹235 करोड़ में बिके हैं। फिल्म की OTT डील के लिए जिस प्लेटफॉर्म ने इतनी बड़ी रकम खर्च की है, वह ZEE5 है। यानी थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ‘टॉक्सिक’ को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है।
भारी बजट में तैयार हुई है फिल्म
बता दे कि ‘टॉक्सिक’ का निर्माण KVN प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। फिल्म के बजट को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में करीब ₹500 करोड़ से ₹1000 करोड़ तक के आंकड़े बताए गए हैं। फिल्म के निर्माण में VFX, बैकग्राउंड म्यूजिक और बड़े स्तर पर फिल्माए गए सीन्स पर काफी खर्च किया गया है।खास बात यह है कि यश फिल्म में सिर्फ लीड एक्टर की भूमिका में नहीं हैं, बल्कि वह इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं।
थिएटर्स में पहले दिन ही शानदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन से ही दमदार शुरुआत की। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब ₹101 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई ₹150 करोड़ से ज्यादा रही।
फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में करीब ₹190 करोड़ का कारोबार कर लिया। ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कमाई दर्ज करती है और OTT पर इसकी एंट्री कब होती है।
कब OTT पर आएगी ‘टॉक्सिक’?
फिल्मों की OTT रिलीज आमतौर पर उनके थिएट्रिकल प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। सामान्य प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की स्ट्रीमिंग करीब डेढ़ महीने के आसपास शुरू हो सकती है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखने वाली फिल्मों को OTT तक पहुंचने में करीब 10 हफ्ते तक का समय लग सकता है।’टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। ऐसे में इसके OTT प्रीमियर के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।









