आखिर कौन है पुनीत सुपरस्टार ? यूँ ही नहीं लोग उन्हें “लॉर्ड पुनीत” कहते हैं।

मूल रूप से उनका नाम प्रकाश कुमार है, पुनीत सुपरस्टार का जन्म 1992 में बिहार में हुआ, पुनीत सुपरस्टार ने 2022 में अपनी यूट्यूब यात्रा शुरू की और उनके बड़ी संख्या में फैंस हैं जो उनकी मनोरंजक सामग्री का आनंद लेते हैं।

मनोरंजन डेस्क: पुनीत सुपरस्टार (प्रकाश कुमार) एक सोशल मीडिया कॉमेडियन और इन्फ्लुएंसर हैं, पुनीत को लोग उनकी बेहद अलग अंदाज़ कॉमेडी के लिए काफी पसंद करते हैं, पुनीत सुपरस्टार अपनी शेखी बघारने वाली कॉमेडी से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में पुनीत बिग बॉस OTT 2 पर भी दिखे थे पर उन्हें शो से 12 घंटों में ही बहार कर दिया गया था।

मूल रूप से उनका नाम प्रकाश कुमार है, पुनीत सुपरस्टार का जन्म 1992 में बिहार, भारत में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करने के बाद भी, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर के रूप में बड़ी सफलता हासिल की है। पुनीत सुपरस्टार ने 2022 में अपनी यूट्यूब यात्रा शुरू की और उनके बड़ी संख्या में फैंस हैं जो उनकी मनोरंजक सामग्री का आनंद लेते हैं।

आपको बता दें की पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस शो के इतिहास में ऐसे पहले कंटेस्टेंट रहें है जो मात्र 12 घंटों में ही घर से बेघर कर दिए गए, बिग बॉस में इससे पहले कोई सदस्य इतनी जल्दी घर से बहार नहीं निकला गया, बिग बॉस शो में उन्होंने अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाया और सदन में चीजों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की शो के प्रभारी ने पुनीत को बेहतर व्यवहार करने की चेतावनी दी लेकिन पुनीत नहीं माने और यहां तक ​​कह दिया कि वह शो छोड़ सकते हैं। उनके बर्ताव के चलते बाकी सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट कर घर से बेघर करने का प्रस्ताव रखा।

Related Articles

Back to top button