एल्विस यादव के बाद अब फाजिलपुरिया का नंबर, सांपो वाले केस में नोएडा पुलिस जल्द लेगी ये एक्शन

दरअसल, एल्विस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर रही है। इस क्रम में अब फाजिलपुरिया का भी नंबर आ सकता है।

दिल्ली और हरियाणा के रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने का मामला अब तूल पकड़ते नजर आ रहा है। खबर है कि Elvish Yadav के बाद अब उसका साथी और हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया की भी मुसीबतें बढ़ने वाली है। नोएडा पुलिस ने फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार नोएडा पुलिस की तरफ से फाजिलपुरिया को बुलाया गया है मगर अपनी गिरफ्तारी की डर से वो पुलिस से संपर्क में नहीं है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस एल्विस से जुड़े वीडियो व सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने में जुटी हुई है।

दरअसल, एल्विस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर रही है। इस क्रम में अब फाजिलपुरिया का भी नंबर आ सकता है। हालांकि इस मामले में फाजिलपुरिया का नाम पहले भी सामने आ चुका है। ऐसा दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें एल्विस ने सांपों के साथ कई वीडियो शूट कराए थे। 

Related Articles

Back to top button