जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले….

प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क जाकर श्रद्धांजलि दी

प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क जाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके अखिलेश यादव ने कह कि जनेश्वर मिश्र  ने समाजवादी सिद्धांतों पर काम किया हम भी जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों पर चल रहे हैं।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद मीडिया को  संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संघ की पॉलिटिकल पार्टी है। उन्होने कहा कि भाजपा पिछड़ो, दलितों के साथ धोखा करके बांटने की राजनीति करती है।

मीडिया को संम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ धोखा देने का काम करती है, देश में महंगाई और बेरोजगारी है। महंगाई,बेरोजगारी पर बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था।

Related Articles

Back to top button