भाजपा ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह बोले- पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रभावित…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड के प्रभारी रहे आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दें दिया है। अब उन्होने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसी बीच भारत समाचार से बात करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि मैंने जहां काम किया ईमानदारी से किया। कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं रह गई।

कांग्रेस पर हमलावर होते आरपीएन सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस में कुछ तो कमी रही होगी। मैं व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता हूं। भाजपा जो तय करेगी वही करूंगा। इस्तीफे के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गये हैं। आरपीएन सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, प्रदेश प्रभारी अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। आरपीएन के जरिए भाजपा एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।\

Related Articles

Back to top button