MP के बाद अब UP में भी टैक्स फ्री हो सकती है ‘द केरल स्टोरी’,अखिल भारत हिंदू महासभा ने की मांग

इस फिल्म को ऑडियन्श से जमकर प्यार मिला. फिल्म देखने बड़ी तादात में दर्शक सिनेमाघरों में पहूंचे.

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जो कि रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में रही है. इतने विवादों के बीच भी फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोंड़ा. फिल्म की कहानी लव ज़िहाद पर दर्शित है. इस फिल्म को ऑडियन्श से जमकर प्यार मिला. फिल्म देखने बड़ी तादात में दर्शक सिनेमाघरों में पहूंचे.

फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े शेयर करते हूए बताया गया कि फिल्म ने पहले दिन 8.3 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मात देते हूए धमाकेदार ओपनिंग की है. द केरल स्टोरी पूरे भारत में रिलीज़ हो चुकी है. इस दौरान अब उत्तर प्रदेश में अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है.

फिल्म की कहानी में दर्शाया गया कि कैसे 3 महिलाओं का ब्रेन वाश करके धर्म परिवर्तन करवाया गया और उन्हें आईएसआईएस में दाखिल करवा दिया जाता है. फिल्म में लव ज़िहाद को भी दर्शाया गया. जिसके चलते फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों से घिरी रही. किसी ने अुनकूल तो किसी ने प्रतिकूल प्रतिक्रिया व्यक्त की. लेकिन फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही. फिल्म की स्टार कास्ट में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिध्दी इडनानी ने मुख्य भूमिका निभायी है. जिसमें अदा शर्मा की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है.

Related Articles

Back to top button