देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग…नीतीश के इस्तीफा के बाद वार-पलटवार शुरू, जाने किसने क्या कहा

जयराम रमेश ने कहा कि, "बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।


Nitish Kumar Resigns: लोकसभा चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं। ऐसे में एनडीए के खिलाफ बनी NDIA गठबंधन फूट पड़ गया। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। आज ही वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मना जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर आज शाम चार बजे के आसपास शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इसको लेकर अब पक्ष विपक्ष में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता ने तो नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट कर दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश गिरगिट से भी तेज रंग बदलते हैं।

रंग बदलने में गिरगिट को टक्कर दे रहे नीती-जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट पर लिखकर पोस्ट किया कि, “बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।”

देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग-मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, “देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।”

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे DCM

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता सुमित शशांक ने बताया कि, “…सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे…”

गठबंधन में फूट के जिम्मेदार अखिलेश- ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, “विरोधियों ने ठाना है, कि 2024 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। उसी का नतीजा बंगाल में दिखा जिसकी शुरुआत ममता बनर्जी ने की, फिर बिहार में दिखा। इसके दोषी अखिलेश यादव हैं। वे नहीं चाहते कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन में रहें। यह तय है कि सभी विपक्ष के लोग चाहते हैं कि PM मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।”

Related Articles

Back to top button