राजनाथ के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की यह अपील…

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना हो गया था, फिर यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी कोरोना की चपेट में आये थे। इनके अलावा कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई। ट्वीट में पोस्ट किया गया, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।

बिहार में भी कोरोना अपने चरम पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। रविवार को, बिहार में कुल 5,022 ताजा संक्रमणों के मामले पाए गए। यह संख्या बीते दिन रिकॉर्ड किये गए आंकड़ों की तुलना में 496 अधिक है। इसके साथ ही वर्तमान में बिहार में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,45,399 तक पहुंच चुकी है। बिहार में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के साथ, मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,101 हो गई। वहीं सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या पिछले दिन के 12,311 से बढ़कर 16,897 हो गई।

इन आंकड़ों में अकेले बिहार की राजधानी पटना से 2,018 सबसे अधिक ताजा मामले दर्ज किये गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को, पटना में क्रमशः 1,314 और 1,956 ताजा कोविड -19 मामले रिकॉर्ड किये गए थे। बता दें कि कोविड के इस वैरिएंट से कई राजनेता संक्रमित हुए हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना हो गया था, फिर यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी कोरोना की चपेट में आये थे। इनके अलावा कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Related Articles

Back to top button
Live TV