किसान आंदोलन के बाद अब ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे ने किया भारत बंद का आह्वान, इन सेवाओं पर पड़ेगा खासा असर…

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के अलावा किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने भी विरोध के आह्वान का समर्थन किया है। ऐसी चर्चा है कि पिछले साल हुए किसान आंदोलन के बाद यह देशव्यापी हड़ताल अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक है।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच द्वारा बुलाई गई दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से सोमवार और मंगलवार को बैंकिंग, परिवहन, रेलवे और बिजली सेवाओं पर भारी असर पड़ने की संभावना है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और क्षेत्रीय संघों के मंच का कहना है कि भारत बंद का उद्देश्य सरकारी नीतियों के आलोचना की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

केंद्रीय व्यपार संघों के संयुक्त मंच द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कथित “मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी” सरकारी नीतियों के खिलाफ आज और कल देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। बड़े पैमाने पर भारत बंद हड़ताल के चलते कई सार्वजनिक सेवाओं पर खासा असर देखने को मिल सकता है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और क्षेत्रीय संघों के इस देशव्यापी हड़ताल का समर्थन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने भी किया है लिहाजा दो दिनों तक बैंकों का कामकाज भी ठप रह सकता है।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के अलावा किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने भी विरोध के आह्वान का समर्थन किया है। ऐसी चर्चा है कि पिछले साल हुए किसान आंदोलन के बाद यह देशव्यापी हड़ताल अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक है। सरकारी नीतियों के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ ही रेलवे कर्मचारियों भी बड़े पैमाने पर लामबंद होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button