RSS ने बैठक के बाद पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन, जाने किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखता रहता हैं। हिंदुत्व से जुड़े मामलों में संघ अग्रणी भूमिका निभाता हैं। 20 अक्टूबर को RSS ने एक बैठक के बाद विचार करते हुए अपने...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखता रहता हैं। हिंदुत्व से जुड़े मामलों में संघ अग्रणी भूमिका निभाता हैं। 20 अक्टूबर को RSS ने एक बैठक के बाद विचार करते हुए अपने पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक में हुई घोषणा के अनुसार नवीन दायित्व निम्न अनुसार हैं।

श्री प्रमोद जी
पूर्व प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)
वर्तमान में क्षेत्र कार्यवाह (पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

राजकुमार
पूर्व सह प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)
वर्तमान में प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)

युद्धवीर
पूर्व प्रान्त प्रचारक (उत्तराखंड प्रान्त)
वर्तमान में सह क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)
(अवध, काशी, कानपुर, गौरक्ष प्रान्त)
केंद्र – सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश

देवेंद्र
पूर्व सह प्रान्त प्रचारक (उत्तराखंड प्रान्त)
वर्तमान में हिमांचल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के ग्राम विकास संयोजक
केंद्र – ऊना, हिमांचल प्रदेश

बृहस्पतिवार को प्रयागराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हिंदुओं का लगातार धर्म परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और प्रवासन के कारण जनसंख्या में असंतुलन पैदा हो रहा है। धर्मांतरण रोधी क़ानून बनाने की जरुरत हैं, और उसे सख़्ती से लागू करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button