
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में शिक्षकों का डिजिटल अटेंडेंस को लेकर विरोध जारी है. शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे. शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस को लेकर उनके खिलाफ सख्ती से अफसर पेश आ रहे थे. इस मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद विभाग ने नरमी दिखाई है.
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी किया है.जहां तकनीकी समस्या वहां दिन में एक बार हाजिरी हुई. शिक्षक पूरे स्कूल समय में एक बार हाजिरी लगा सकेंगे.कल 1 फीसदी शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई है.जिलों में संकुल शिक्षक सामूहिक इस्तीफा देने लगे थे. 28 जिलों में 10 से कम शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई.
बता दें कि इस मामले में एटा, बरेली, मैनपुरी में शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है.कई जगह एप्लिकेशन सुबह 8.30 के बाद खुलता ही नहीं है.अफसरों को ऑनलाइन हाजिरी लगवाने की जिम्मेदारी दी गई थी. स्कूल पहुंचकर अफसर ऑनलाइन हाजिरी लगवाने में लगे हुए है.









