UP के बाद अब MP में भी सपा और कांग्रेस में Deal Done, गठबंधन का दायरा अब 3 राज्यों में!

सपा-कांग्रेस के गठबंधन को MP में भी एक सीट मिल गई है। सपा ने मध्य प्रदेश की एक सीट पर दावा करते हुए वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन तय होते ही उत्तर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। दोनों पार्टियों ने उत्तर प्रदेश में साथ लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बीच इस दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी सपा-कांग्रेस का गठबंधन तय हो गया है।

दरअसल, बुधवार यानी 21 फरवरी को सपा-कांग्रेस के गठबंधन को MP में भी एक सीट मिल गई है। सपा ने मध्य प्रदेश की एक सीट पर दावा करते हुए वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

कुल मिलकर ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में सपा ने जो 17 सीटें कांग्रेस को दी है उसी का रिटर्निंग गिफ्ट कांग्रेस ने सपा को MP में एक सीट देकर दिया है। इस बीच सूत्रों से एक और जानकारी मिली है, जिसके अनुसार उत्तराखंड में अब समाजवादी पार्टी कांग्रेस को समर्थन देने वाली है। ऐसे में अब इन दोनों ही पार्टियों के गठबंधन का दायरा 1 राज्य से बढ़कर 3 राज्य हो गया है।

Related Articles

Back to top button