राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद बोले शिवपाल- नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं…

प्रसपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि नेताजी का अपमान कोई भी सच्चा समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ना तो मुलायम सिंह यादव से बात की ना उनसे इस बारे में कोई चर्चा की.

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारत समाचार से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुझे सपा विधायक नहीं मानते इसलिए वो कभी मुझे बैठक में नहीं बुलाते. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर अंदाज में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ना तो मुलायम सिंह यादव से बात की ना उनसे इस बारे में कोई चर्चा की.

शिवपाल यादव सोमवार को विधानसभा पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया. उन्होंने कहा कि वो लोहिया के विचारों पर चल रहे हैं और जो सच्चा समाजवादी होगा वो कभी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देगा. प्रसपा प्रमुख ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने एक बार मुलायम सिंह यादव को कट्टर इस्लामिक संगठन आईएसआई का एजेंट बताया था. उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी नेताजी का अपमान करने वाले को कभी वोट नहीं देगा.

प्रसपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि नेताजी का अपमान कोई भी सच्चा समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ना तो मुलायम सिंह यादव से बात की ना उनसे इस बारे में कोई चर्चा की. उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश उनकी अनदेखी करते हैं और उन्हें किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाते हैं.

वहीं सपा से नाराजगी को लेकर पूछे गए एक सवाल को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि अगर नाराजगी नहीं होती तो आज अखिलेश सत्ता में होते. बता दें कि शिवपाल ने पहले ही NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही थी और उन्होंने अखिलेश को भी एक पत्र लिखा था जिसमें मुर्मू को वोट देने की अपील की गई थी.

Related Articles

Back to top button