फिल्म देखकर बना खलनायक, प्रेमिका की ली जान और अब सारी उम्र बीतेगी जेल में…..

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में काफी समय पहले एक साइको किलर ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में काफी समय पहले एक साइको किलर ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी थी। अदनान नाम के इस साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद हुई सुनवाई के दौरान 78 दिन बाद उसे अजीवन उम्रकैद की सजा आज सुना दी गई है। इसी के साथ-साथ उसपर 50 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया गया है। बात साफ है कि अब उसकी बची हुई उम्र जेल में ही बीतने वाली है। हत्या तो हत्या आरोपी की बातें अगर आप में से किसी ने सुनी होंगी तो आप दंग रह जाएंगे। उसे अपने किये तब भी कोई पछतावा नहीं था। उसके कबूलनामे का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो कबूल रहा था कि उसने अपनी प्रेमिका आसमां का गला रेतकर हत्या कर दी है।

आज भी नहीं है कोई अफसोस

बता दें कि उसे अपने किए पर आज भी कोई पछतावा नहीं है। सजा सुनाए जाने के बाद भी आज भी उसके चेहरे पर एक शिकस्त नहीं थी और न ही अपने किया का जरा भी पछतावा। वायरल वीडियो में वो कह रहा था कि प्यार में धोखा देने पर उसने आसमां का गला रेत दिया था। बता दें कि आसमां से अदनान के अवैध संबंध थे। आसमां अपनी पति को तलाक देकर अदनान के साथ रह रही थी।

शक के चलते ले ली जान

बता दें अदनान को अपनी प्रेमिका पर शक करने की आदत थी। वो बार-बार उसके कैरेक्टर पर शक करता था। उसने बोला कि वो खलनायक फिल्म देखकर बल्लू बलराम बना है और प्यार में धोखा देने वालों को जान से मार देता है।

Related Articles

Back to top button