Agra: ताजमहल घूमने आई विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि युवक ने उसे..

Uttar Pradesh: ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे जबरन छूने की कोशिश की और जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने अश्लील इशारे भी किए।

घटना ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग क्षेत्र की है। महिला पर्यटक ने बताया कि वह चेक रिपब्लिक से आगरा ताजमहल देखने आई थी, और यहीं उसे इस अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद पर्यटन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button