आगरा मर्डर मिस्ट्री : खौफनाक! खीर में नींद की गोलियां देकर पति को मारा,लाश बाथरूम में दफनाकर ऊपर से बनवा दिया पक्का फर्श

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने बेहद शातिराना अंदाज में अपने पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को कहीं बाहर फेंकने के बजाय अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं, मामले को छिपाने के लिए महिला ने खुद पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

लेकिन पुलिस की पैनी नजर और कड़ी पूछताछ के आगे आरोपी पत्नी का यह खौफनाक राज छिप नहीं सका और करीब 45 दिन बाद इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हो गया है।

खीर में दीं नींद की गोलियां, फिर घोंटा गला
पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी पत्नी रूबी ने 14 घंटे चली लंबी पूछताछ में जो खुलासा किया, उसने पुलिस अफसरों को भी हैरान कर दिया। रूबी ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र शर्मा अत्यधिक शराब पीने का आदी था और आए दिन उसके साथ बेरहमी से मारपीट और मानसिक टॉर्चर करता था। पति के रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर रूबी ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

साजिश के तहत रूबी ने घर में खीर बनाई और उसमें भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिला दीं। खीर खाते ही सुरेंद्र गहरी नींद में सो गया, जिसके बाद रूबी ने उसकी हत्या कर दी।

अकेले ही बाथरूम में खोदा गड्ढा, ऊपर से लगवा दिया पक्का फर्श
पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करने के बाद रूबी ने अकेले ही लाश को ठिकाने लगाने का फैसला किया। उसने घर के बाथरूम का फर्श खोदा और सुरेंद्र के शव को उसमें दबा दिया। शव को छिपाने के लिए उसने:

गड्ढे में लाश डालकर ऊपर से मिट्टी और गिट्टी डाल दी।

इसके बाद उसने घर पर मिस्त्री को बुलाया और यह बहाना बनाकर कि बाथरूम का फर्श टूट गया है, वहां दोबारा पक्का सीमेंटेड फर्श बनवा दिया।सुरेंद्र के अचानक गायब होने पर जब परिजनों ने सवाल उठाए, तो रूबी ने खुद थाने जाकर उसकी गुमशुदगी (Missing Report) लिखवा दी ताकि किसी को उस पर शक न हो।

Related Articles

Back to top button