
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को रूट्स की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे यात्रियों में भारी असमंजस की स्थिति बन गई है।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 17, 2025
एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
एयर इंडिया ने अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को रूट्स की उड़ानें रद्द कर दी हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय तकनीकी कारणों, ऑपरेशनल बाधाओं या सुरक्षा… pic.twitter.com/32VHkHjxU1
सूत्रों के अनुसार, यह कदम तकनीकी कारणों, ऑपरेशनल बाधाओं या सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के चलते उठाया गया है। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन द्वारा संपर्क कर वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की सूचना दी जा रही है। लेकिन अचानक आई इस सूचना से अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करने वाले सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए हैं।








