अजय देवगन, अरशद वारसी समेत कई सितारों की हुई वापसी, ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Dhamaal 4 Trailer: अभिनेता अजय देवगन पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। अब इसका ट्रेलर भी आ चुका है। ट्रेलर 12 जून की शाम को रिलीज हुआ, जिसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता हैं।

धमाल के पहले एपिसोड में एक सीन था, जिसमें विजय राज एक्टर आशीष चौधरी को प्लेन उड़ाना सिखाते हैं। विजय राज का कैरेक्टर कहता है कि प्लेन में एक लाल बटन दिख रहा है। उसके बाद आशीष कहते हैं, हां दिख रहा है…दबा दिया। उसके बाद विजय राज का जवाब था कि अब वो दबाना नहीं था। ‘धमाल 4’ के ट्रेलर की शुरुआत भी ऐसे ही सीन से हुई थी। हालांकि, इस बार लाल बटन जोर है, लेकिन प्लेन नहीं है, उस तरह की हंसी भी नहीं आती है जैसा कि पहले ‘धमाल’ के सीन को देखने के बाद आया था।

‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी ये गाना सबसे हाईलाइट

ट्रेलर में सभी स्टार्स खजाने की खोज में शामिल होते हैं और इसे लेकर भागम-भाग होती है। जावेद जाफरी ने यहां उस पुराने सीन को रीक्रिएट किया है, जहां वह कहते हैं, “मुझे नहीं पता कि खतरनाक सिचुएशन को ऑटोमैटिकली कैसे हैंडल किया जाता है।” इन सबके अलावा, ट्रेलर में एक बहुत पुराना गाना भी है, जो इसे खास बनाता है। वो गाना है ‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी…’ यह गाना इस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाईलाइट है।

इस भोजपुरी एक्टर की हुई एंट्री

पिछले तीन पार्ट की तरह इस बार भी इंद्र कुमार ने डायरेक्शन संभाला है। उन्होंने भोजपुरी एक्टर के तौर पर ‘धमाल 4’ में भी एंट्री की है। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि रवि किशन हैं। सभी स्टार्स की तरह उन्हें भी खजाने की तलाश है। वो पिछले तीन पार्ट का हिस्सा नहीं थे। अजय देवगन भी पहले दो पार्ट में नहीं दिखे थे। उनकी एंट्री तीसरे पार्ट में हुई थी। और अब वो चौथे पार्ट के ज़रिए वापस आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button