अजय देवगन की Drishyam 3 ने मचाया तहलका, 4 दिन में Worldwide 300 करोड़ पार

मनोरंजन डेस्क : अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड मार्केट में भी मजबूत पकड़ बना ली है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 95.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने लगभग 82 करोड़ रुपये जोड़े। रविवार को कमाई में फिर तेजी आई और फिल्म ने करीब 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह पहले वीकेंड तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सोमवार के कलेक्शन ने फिल्म की रफ्तार को और मजबूत कर दिया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन दुनियाभर में करीब 30.20 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 303 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत कई देशों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने चार दिनों में विदेशों से करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब तक करीब 197.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म की इस रफ्तार ने इसे 2026 की बड़ी सफल फिल्मों की दौड़ में शामिल कर दिया है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में अजय देवगन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।

Related Articles

Back to top button