अजय देवगन की ‘दृश्यम’ का होगा अंत, ‘Drishyam The Conclusion’ 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

अजय देवगन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के तीसरे और आखिरी भाग का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम 'Drishyam The Conclusion' रखा ...

अजय देवगन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे और आखिरी भाग का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम ‘Drishyam The Conclusion’ रखा गया है और यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोमवार सुबह फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की गई।

परिवार को बचाने के लिए फिर लड़ेंगे विजय सालगांवकर

अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।” पोस्टर की यह लाइन एक बार फिर विजय सालगांवकर के उस जज्बे को दिखाती है, जिसमें वह अपने परिवार की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं।

आखिरी चैप्टर में खुलेंगे कई राज

‘Drishyam The Conclusion’ हिंदी दृश्यम फ्रेंचाइजी का अंतिम अध्याय होगी। इससे पहले रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने अपनी कहानी, रहस्य और विजय सालगांवकर की शानदार प्लानिंग से दर्शकों को बांधे रखा था।

फिल्म के टीजर में भी विजय के किरदार की सोच की झलक दिखाई गई थी, जिसमें वह कहते नजर आए कि लोगों ने उन्हें अलग-अलग नाम दिए, लेकिन उनका परिवार ही उनका सच और अधिकार है।

पुरानी स्टारकास्ट के साथ लौटेंगे अजय देवगन

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ तब्बू आईजी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी करेंगी, जबकि श्रिया सरन नंदिनी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा राजत कपूर के भी फिल्म का हिस्सा बनने की खबर है।

अभिषेक पाठक कर रहे हैं निर्देशन

‘Drishyam The Conclusion’ को स्टार स्टूडियो18 प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। उन्होंने आमिल कीन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है।

2015 में शुरू हुई थी हिंदी दृश्यम फ्रेंचाइजी

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी। इसके बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई, जिसमें विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाया गया। अब तीसरे भाग के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइजी का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button