PM Modi के वाराणसी से उम्मीदवार बनाए जाने पर बदला अजय राय का सुर, अफजाल अंसारी का भी करेंगे प्रचार !

अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के तरफ से उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने के बाद विपक्ष के सुर बदल गए है।

वाराणसी : अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के तरफ से उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने के बाद विपक्ष के सुर बदल गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कल तक केवल पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने की बात कहने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अब अफजाल अंसारी का भी चुनाव प्रचार करने को तैयार हो गए है। अजय राय का कहना है, कि अब जहां -जाना उनकी जरूरत होगी वह चुनाव प्रचार करने जाएंगे। जब उनसे अफजाल अंसारी का चुनाव प्रचार की जाने पर पूछा गया, तो वह अपने पुराने बयान के उलट जरूरत पड़ने पर प्रचार करने की बात कहते नजर आए।

वाराणसी में बिगड़ा कांग्रेस का गणित, उंगलियों पर जोड़ रही पीएम मोदी के तोड़ का आंकड़ा !

वाराणसी में एक बार फिर पीएम मोदी के ताल ठोकने से कांग्रेस और सपा गठबंधन का गणित बिगड़ता नजर आ रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन वाली कांग्रेस पार्टी अपने और समाजवादी पार्टी के पुराने अकड़ो को जोड़ने में जुटी है। आंकड़ों के इस खेल को जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया कि पीएम मोदी के 63 प्रतिशत वोट प्रतिशत को कैसे वह अपने पाले में करेंगे, तो अजय राय सपा और कांग्रेस का अकड़ा जोड़ने लगे। अजय राय ने कहा कि सपा को विगत चुनाव में करीब 18 प्रतिशत से अधिक और कांग्रेस ने 14 प्रतिशत के करीब वोट मिला था। ऐसे में उनके हिसाब से 32 प्रतिशत के करीब वोट उनके पक्ष में है। अजय राय के इस आंकड़े पर जब पूछा गया कि पीएम मोदी के 63 प्रतिशत वोट शेयर को कैसे पछाड़ पाएंगे तो उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह अकड़ा राजनैतिक जानकारों के अनुसार पीएम मोदी से जीत के लिए ना काफी है।

अजय मिश्र टेनी को उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी पर भड़के अजय राय

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लोकसभा से अजय मिश्र उर्फ टेनी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।ऐसे में अजय राय ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि बीजेपी ने किसानों के हत्यारों को टिकट दिया है, जिनके बेटे किसानो की हत्या किया हो उसको टिकट देकर बीजेपी ने अपने किसान विरोधी चेहरा और चरित्र को सामने लाया है। वही अमेठी और रायबरेली को लेकर पहले की तरह ही अजय राय गांधी परिवार की सीट होने की बात कहते हुए नज़र आए।

Related Articles

Back to top button