आकाश आनंद की मायावती को खुली चिट्ठी, मांगी माफी बोले- शब्दों से नहीं काम से खुद को साबित करूंगा

लखनऊ: बीएसपी के भीतर चल रहे घटनाक्रम में अब नया मोड़ सामने आया है। आकाश आनंद ने मायावती के नाम खुला पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है। उनके इस पत्र के बाद उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मायावती से आकाश आनंद ने मांगी माफी

आकाश आनंद ने खुली चिट्ठी के जरिए मायावती से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मायावती उनके लिए गुरु, प्रेरणा, बुआ और मां हैं। आकाश ने मायावती का भरोसा दोबारा जीतने की बात भी कही है।

बोले- मेहनत से जीतूंगा आपका भरोसा

आकाश आनंद ने कहा कि वह अपने काम और मेहनत के जरिए मायावती का भरोसा जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ शब्दों के जरिए नहीं, बल्कि अपने काम से खुद को साबित करेंगे।

किसी भी समय हो सकती है वापसी

आकाश आनंद की इस चिट्ठी के बाद बीएसपी में उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि किसी भी समय उनकी पार्टी में वापसी हो सकती है। हालांकि, वापसी को लेकर बीएसपी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button