काशी विश्वनाथ में दर्शन रेट बढ़ाये जाने पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा सच्चे भक्तों से न छीनें ‘दर्शन का अधिकार’

वाराणसी (Varanasi) में बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और मंगला आरती के रेट बढ़ाए गए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए रेट बढ़ाये जाने के...

उत्तर प्रदेश : वाराणसी (Varanasi) में बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और मंगला आरती के रेट बढ़ाए गए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए रेट बढ़ाये जाने के बाद से इस पर राजनितिक पार्टियां भी अपनी प्रतिक्रियांएं दे रही हैं। रविवार को अखिलेश यादव ने भी दर्शन पर शुल्क बढ़ाये जाने को लेकर भाजपा सरकार को घेरा हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर ग़रीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने। आगे उन्होंने इस निंदनीय बताते हुए लिखा कि भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है।

बता दें कि सावन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और आरती के रेट में बढ़ोतरी की गई है। मंदिर प्रशासन ने सावन में बढ़ने वाली लोगों की बीड को देखते हुए नई लिस्ट जारी की है। भक्तों को अब सोमवार के दिन सुगम दर्शन के लिए 500 रुपये देने होंगे। वहीं सावन के महीने में मंगला आरती में शामिल होने के लिए मात्र 1000 रुपये का टिकट लेना होगा।

Related Articles

Back to top button