
लखनऊ- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने उपचुनाव में आए परिणाम सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल किए.
अखिलेश ने आरोप लगाते हुए सबसे पहले ये कहा कि बूथ एजेंटों को निकाल दिया गया था.बूथ पर सपा के एजेंट नहीं थे. बूथ पर जाने से सपा के वोटर को रोका गया. सपा वोटर को रोका गया फिर वोट किसने डाला.पुलिस ने सपा के एजेंटों को निकाल दिया था.
फिर सर्वे फिर क्यों हो रहा?
वोट फिर भी पड़ गया.विधायक आ रहे थे पुलिस ने रोक लिया.संभल में नईम की जान चली गयी है.संभल में जानबूझ कर माहौल खराब किया जा रहा है. जब सर्वे हो गया था फिर सर्वे फिर क्यों हो रहा?.चुनाव की धांधली पर चर्चा न हो ऐसा करवाया जा रहा है.इसलिए संभल में सब कुछ करवाया जा रहा है.
कुंदरकी में वोटर ने वोट नहीं डाला है.आखिर फिर वोट किसने डाला.बीजेपी छल कर रही है.मिठाई खाना और खुशी मनाना नाटक था. जिनकी उंगली में निशान नहीं,उनके वोट डल गए हैं.
EVM की फॉरेंसिक जांच…
EVM की फॉरेंसिक जांच अगर संभव हो तो पता चलेगा.एक ही उंगली से कितनी बार बटन दबाया गया.यह नए जमाने की इलेक्ट्रॉनिक बूथ कैप्चरिंग है.संभल में जान बुझकर सर्वे टीम को भेजा गया है.एक बार सर्वे हो चुका था आज किस बात का सर्वे. बीजेपी सोच रही PDA इससे हताश होगी, ऐसा नहीं होगा.सादे ड्रेस में भी लोगों ने आकर वोट डाला गया है.इस चुनाव में प्राइवेट लोग ने जाकर वोट डाला.चंडीगढ़ में EVM से नए तरीके से वोट की लूट है.BJP के बूथ पर 90% वोट पड़ा है.जबकि सपा के बूथ पर 10 से 15 % वोट पड़ा.
”जर्मनी ने EVM को गैर संवैधानिक करार दिया”
क्या पुलिस बीजेपी के वोटर को गोद में लेकर आ रही थी?.जर्मनी ने EVM को गैर संवैधानिक करार दिया है.कांग्रेस को हमने सीट दी थी, वो नहीं लड़े. चुनाव पर बहस न हो इसलिए तनाव बढ़ाया जा रहा है.संभल में जानबूझकर कर तनाव बढ़ाया जा रहा है.









