यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने उठाये सवाल, कहा- BJP शासनकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी, दौड़ रही अपराध की बुलेट ट्रेन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा BJP शासनकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी हो गयी है। दिन प्रतिदिन प्रदेश में लूट, हत्या और रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं उन्होंने आगे लिखा की यूपी में अपराधियों की दबंगई चरम पर है। जिस जिस तरह से घटनाये बढ़ रही है ऐसा लग रहा है कि UP में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।

वहीं देश में बढ़ती महंगाई पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं। लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। आगे उन्होंने कहा भाजपा पार्टी नहीं एक कम्पनी बन गयी है।

Related Articles

Back to top button