कानपुर बवाल : यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, बोले- भड़काऊ बयान देनी वाली बीजेपी नेता हो गिरफ़्तार

उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में हुई हिंसक झड़प को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुए भी पुलिस और ख़ुफ़िया-तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है, उसके लिए भाजपा नेता को गिरफ़्तार किया जाए। हमारी सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।

बता दे कि कानपुर में  2 समुदायों में बीच हिंसक झड़प हो गई थी। और इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग और बमबारी हुई और इस फायरिंग और बमबारी में कई गाड़ियां भी टूट गई। बता दे कि बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के कुछ दिन पहले मोहम्मद साहब पर दिए बयान को लेकर यह बवाल हो रहा था।

वहीं सूचना पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कि गई है। और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। जबकि इस फायरिंग और बमबारी में एक युवक गंभीर घायल हो गया है जिसे अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक समुदाय के बाजार बंद कराने के दौरान यह झड़प शुरू हुई। बता दे कि कानपुर के बेकनगंज के परेड चौराहे के नई सड़क पर यह बवाल हुआ है। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाजी करते 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button