प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर बोले अखिलेश , “बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर सकता”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होनें सरकार पर निशाना साधा है ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होनें सरकार पर निशाना साधा है । सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा “देश में सबसे ज्यादा यूपी में महिला उत्पीड़न हुआ है । मणिपुर की घटना बेहद दुखद है। सरकार ने बुलडोजर चलाकर घर में आग लगा दी’ जिस्से मां बेटी की मौत हो गई । बीजेपी की सरकार केवल नारों में दिखाई पड़ रही है।

वहीं सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव ने कहा “सपा हर धर्म का सम्मान करती है । जब स्वामी प्रसाद मौर्य उनके दल में थे तब ऐसा क्यों नहीं बोलते थे। साथ ही आयोध्या में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर अखिलेश यादव बोले-‘बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर सकता है ‘ ।

Related Articles

Back to top button