पीलीभीत में अखिलेश…E.D-C.B.I से डराया.. वसूली की और ताली-थाली बजवा दी BJP ने

कहा कि भाजपा ने ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर वसूली की है और लोगों को थाली और ताली बजाने पर मजबूर किया।

लोकसभा चुनाव 2024ः अखिलेश यादव ने भी चुनावी रैलियों की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को पीलीभीत में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर वसूली की है और लोगों को थाली और ताली बजाने पर मजबूर किया।

सपा सुप्रीमों ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि पीलीभीत को बंबई बना देंगे लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अखिलेश ने कहा कि जब मेरी सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐरे-गैरे को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। कई जगह माफियाओं को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से युवाओं को दिक्कत हुई। कहा यदि बीजेपी की सरकार आई तो पुलिस वालों का कार्यकाल 3-4 साल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसके पीछे ईडी और सीबीआई लग जाती है। ताकि डरकर कोई सच न बोले। उन्होंने कहा कि जनता सब जान गई है अब इस चुनाव में जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button