
लखनऊ- कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.अखिलेश यादव ने अपने इस बयान में बीजेपी पार्टी को भी घेरने की कोशिश की. अखिलेश यादव ने कहा कि कई बड़े आयोजन होते हैं..लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 4, 2024
➡कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले अखिलेश यादव
➡कई बड़े आयोजन होते हैं- अखिलेश यादव
➡लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता-अखिलेश यादव
➡राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले अखिलेश#Lucknow @yadavakhilesh pic.twitter.com/Oe1PS4KIlD
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया एलायंस के तहत यूपी में अखिलेश यादव ने 11 सीटें कांग्रेस को दी है.दूसरी तरफ अखिलेश यादव को कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं मिला है.
देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों की अवधि में 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी.न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी और ये ज्यादातर बसों पर होगी. बीच-बीच में यह पदयात्रा का भी रूप लेगी.इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा.









