अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 5वें चरण में BJP का सफाया तय, बाबाजी की सरकार जाने वाली है…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 वें चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज बहराइच में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, उद्योगपतियों के साथ मिलकर भाजपा ने साजिश की आपकी जमीन उद्योगपतियों को देने के लिए शवों के अंतिम संस्कार के लिए भाजपा सरकार लकड़ी भी नहीं दे पाई। सरकार ने कोई मदद नहीं की। अनाथ छोड़ दिया था।

आपके पड़ोसी जिले में एक मंत्री पुत्र किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। विधायक पुत्र गोली चला रहा है। बीजेपी वाले लोग कैसे हो गए। अखिलेश ने कहा, मैं पहले भी बहराइच आया था। मैंने ऐसा ऐतिहासिक जनसमर्थन पहले कभी नहीं देखा। पांचवे चरण में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सपा गठबंधन ने चौथे चरण में ही दोहरा शतक लगा दिया है।

बहराइच में अखिलेश ने कहा, हमें सभी चरण में जनता का समर्थन मिल रहा है। यहां सपा के अलावा कोई जीत नहीं रहा। बाबाजी की सरकार जाने वाली है। काका का मतलब काले कानून है। काका गए हैं तो बाबा भी जाएंगे। भाजपा का हर वादा झूठा निकला।

Related Articles

Back to top button