बढ़ती महंगाई को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले-कब लगेंगे इस उपलब्धि के होर्डिंग

देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमलावर है। और इसी कड़ी में उन्होंने आज फिर ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “भाजपाई महंगाई ने बनाया कीर्तिमान! एलपीजी दुनिया भर में सबसे महंगी व पेट्रोल ने तीसरे सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड बनाया। भाजपा इस “नसीबवाली” उपलब्धि के होर्डिंग कब लगा रही है?”

बता दे कि इससे पहले भी उन्होंने  बढ़ती महंगाई को लेकर कहा था कि, आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं। लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। आगे उन्होंने कहा भाजपा पार्टी नहीं एक कम्पनी बन गयी है।

Related Articles

Back to top button