
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ फर्जी बातें करते हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था, लेकिन आज शहरों की हालत क्या है?” अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए पूछा, “कहा हैं 2 करोड़ नौकरियां, और किसान की आय दोगुनी करने का वादा कहां गया?”
अखिलेश ने यह भी कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से होकर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए और लोगों को झूठे सपने दिखाए। अखिलेश का यह बयान आगामी चुनावों के मद्दे नजर बीजेपी को घेरने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।









